उत्तराखंड में आज जमकर होगी बारिश-बर्फ़बारी, गिरेगा तापमान, पढ़ें मौसम का ताजा अपडेट

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

उत्तराखंड में आज से मौसम बदलने की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों के लिए बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड में बारिश-बर्फ़बारी का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 22 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रूद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में बारिश होने की संभावना है। वहीं 23 जनवरी को कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार है। मौसम वैज्ञानकों की माने तो बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट आएगी।

अलर्ट मोड़ पर कार्यदाई एजेंसियां

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद शासन ने सभी कार्यदाई एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव, विनोद कुमार सुमन ने सभी संबंधित जिलों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।

आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने के दिए निर्देश

बैठक में संभावित बारिश, बर्फबारी, पाला, शीतलहर और किसी भी दूसरी इमरजेंसी स्थिति के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस, स्वास्थ्य, लोक निर्माण, बिजली, जल आपूर्ति, पशुपालन और नगर निगम विभागों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×