📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, केवल ₹10 में दर्जा सुरक्षित 🔴 पिथौरागढ़ में दिव्यांग किशोरी पर ताऊ के दुष्कर्म का खुलासा, अस्पताल से मिली गर्भावस्था की पुष्टि 🔴 नैनीताल में रेड अलर्ट के तहत 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश के खतरे से बचाव के उपाय 🔴 उत्तराखंड में ‘लाल चेतावनी’ का अलार्म: सीएम धामी ने जारी किया सख्त आदेश, 26-27 सितंबर के लिए रहें अलर्ट 🔴 देहरादून पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 22 अधिकारियों के तबादले, इन गंभीर स्थानों पर बदली गई रही जवाबदेही 🔴 देहरादून के मोहब्बेवाला में ईंटों से लदे ट्रक ने तोड़ी गर्ल्स हॉस्टल की दीवार, ड्राइवर घायल
होम » ख़बरें » उत्तराखंड के दो जवान शहीद, परिजनों में पसरा मातम

उत्तराखंड के दो जवान शहीद, परिजनों में पसरा मातम

उत्तराखंड के लिए बुरी खबर है। ड्यूटी के दौरान जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में बागेश्वर का लाल हवलदार गजेन्द्र सिंह गढ़िया शहीद हो गया है। जबकि अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी में तैनात हवलदार रविन्द्र सिंह के शहीद होने की खबर है।

आतंकवादियों से मुठभेड़ में बागेश्वर का लाल गजेन्द्र गढ़िया शहीद

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के सिंहपोरा क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ के दौरान बागेश्वर का लाल गजेन्द्र सिंह गढ़िया शहीद हो गया है। उनके शहीद होने की खबर फैलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएम धामी ने शहीद का दुखद समाचार सुनते ही दुख व्यक्त किया है।

अरुणाचल प्रदेश में रुद्रप्रयाग का जवान रविंद्र सिंह शहीद

वहीं रुद्रप्रयाग के रहने वाले हवलदार रविंद्र सिंह के भी शहीद होने की खबर है। बता दें हवलदार रविंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल राइफल्स में सेवारत थे। अरुणाचल प्रदेश में ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविंद्र सिंह के शहीद होने की खबर पर दुख जताया है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।