📅 Wednesday, 25 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 जनवरी 2027 में देहरादून में आयोजित होगी श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा – तीन‑दिन का भव्य उत्सव 🔴 उत्तराखंड के पवाणी गांव में भीषण आग: 33 मकान चारों तरफ राख, सीएम धामी ने प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन 🔴 2027 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, 2.08 लाख छात्रों के लिए 1270 केंद्र तैयार 🔴 10 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद लधौनधूरा पहुँचे शिव डोले, दो दिवसीय मेले का भव्य समापन 🔴 मीका सिंह का हरिद्वार आगमन, सलमान के बॉडीगार्ड‑शेरा संग, और 251 गरीब लड़कियों का हेलिकॉप्टर‑वाला सामूहिक विवाह 🔴 राजपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के बड़े ज़मीनी धोखाधड़ी में दो आरोपी को गिरफ़्तार किया
होम » ख़बरें » पहचान छुपाकर शादी करने पर सख्त हुआ UCC, अब विवाह होगा अमान्य और चलेगा मुकदमा

पहचान छुपाकर शादी करने पर सख्त हुआ UCC, अब विवाह होगा अमान्य और चलेगा मुकदमा

उत्तराखंड में पहचान छुपाकर की गई शादियों पर अब सख्ती बढ़ने जा रही है। समान नागरिक संहिता यानी UCC के तहत अब यदि कोई व्यक्ति अपनी पहचान छिपाकर विवाह करता है, तो उस शादी को अमान्य घोषित किया जाएगा। इतना ही नहीं, ऐसे मामलों में संबंधित पक्षों के खिलाफ अदालत में मुकदमा भी चलेगा।

कैबिनेट बैठक में मिली UCC में संशोधन को मंजूरी

अहम बात यह है कि यूसीसी लागू होने के समय इसमें ऐसा कोई प्रावधान शामिल नहीं था। अब धामी सरकार ने इसे एक बड़े संशोधन के तौर पर जोड़ने का फैसला किया है। कैबिनेट बैठक में यूसीसी में संशोधन को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें इस प्रावधान के अलावा कई अन्य बदलाव भी शामिल हैं।

अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को बनाया पात्र

संशोधन के तहत प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया गया है। पहले सचिव स्तर का अधिकारी ही रजिस्ट्रार जनरल बन सकता था, लेकिन अब इस पद के लिए अपर सचिव स्तर के अधिकारियों को भी पात्र बना दिया गया है। यानी अब अपर सचिव स्तर के अधिकारी भी रजिस्ट्रार जनरल की जिम्मेदारी संभाल सकेंगे। इसके साथ ही सब-रजिस्ट्रार को भी बड़ी राहत दी गई है।

नए संशोधनों को लागू करने के लिए अध्यादेश लाएगी सरकार

गौरतलब है कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता को पिछले साल 27 जनवरी 2025 को लागू किया गया था। अब इन नए संशोधनों को लागू करने के लिए सरकार अध्यादेश लाने की तैयारी में है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में पेश किया जाएगा। सरकार का मानना है कि इन बदलावों से यूसीसी और अधिक प्रभावी होगी और कानून के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सकेगी।

ये भी पढ़ें: क्या UCC के तहत शादी के रजिस्ट्रेशन से मिलेगा उत्तराखंड का निवास प्रमाणपत्र ? जानें सच

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।