📅 Wednesday, 25 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 जनवरी 2027 में देहरादून में आयोजित होगी श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा – तीन‑दिन का भव्य उत्सव 🔴 उत्तराखंड के पवाणी गांव में भीषण आग: 33 मकान चारों तरफ राख, सीएम धामी ने प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन 🔴 2027 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, 2.08 लाख छात्रों के लिए 1270 केंद्र तैयार 🔴 10 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद लधौनधूरा पहुँचे शिव डोले, दो दिवसीय मेले का भव्य समापन 🔴 मीका सिंह का हरिद्वार आगमन, सलमान के बॉडीगार्ड‑शेरा संग, और 251 गरीब लड़कियों का हेलिकॉप्टर‑वाला सामूहिक विवाह 🔴 राजपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के बड़े ज़मीनी धोखाधड़ी में दो आरोपी को गिरफ़्तार किया
होम » ख़बरें » उपनल कर्मियों के लिए आई बहुत बड़ी खबर, यहां पढ़िए पूरी डिटेल

उपनल कर्मियों के लिए आई बहुत बड़ी खबर, यहां पढ़िए पूरी डिटेल

राज्य के उपनल कर्मियों के लिए एक बड़ी खबर आई है। धामी कैबिनेट ने उपनल कर्मियों की बहुप्रतीक्षित मांग को मान लिया है। इस मामले में कोर्ट पहले ही आदेश दे चुका था। अब धामी कैबिनेट ने भी इसपर मुहर लगा दी है।

उपनल कर्मियों को मिली सौगात

राज्य के उपनल कर्मियों को धामी कैबिनेट ने सौगात दी है। कैबिनेट ने उपनल कर्मियों को समान कार्य, समान वेतन देने का रास्ता साफ कर दिया है। इस प्रस्ताव पर धामी कैबिनेट की मुहर लग गई है। उपनल में समान कार्य, समान वेतन की घोषणा हुई है। अब इसके लिए 12 वर्ष की उपनल में सेवा के स्थान पर 10 वर्ष की सेवा को ही आधार माना जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से होगा लागू, हजारों को होगा फायदा

सरकार का ये फैसला चरणबद्ध तरीके से लागू होगा। शुरुआत में समान कार्य, समान वेतन की व्यवस्था लागू होने से तकरीबन 8000 कर्मचारियों को फायदा मिलने का अनुमान है। माना जा रहा है कि आने वाले वित्तीय वर्ष से ये व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।

कोर्ट दे चुका है आदेश, धामी कैबिनेट ने मानी मांग

आपको बता दें कि इस मसले पर हाईकोर्ट पहले ही अपना आदेश दे चुका है। कोर्ट ने समान कार्य, समान वेतन को भी लेकर अपना रुख साफ कर दिया था। वहीं कोर्ट के आदेश में देरी को लेकर उपनल कर्मी भी सरकार के नाराज थे। ऐसे में धामी सरकार ने रुख को भांपते हुए एक बड़ा फैसला लिया है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।