पंजाबी समुदाय को सीएम धामी ने दी ’लोहड़ी’ की बधाई, बोले आपसी भाईचारे का प्रतीक है यह पर्व

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को विशेषकर पंजाबी समुदाय को ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई दी है। लोहड़ी पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व नई फसल के आगमन, प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है।

पंजाबी समुदाय को सीएम धामी ने दी ’लोहड़ी’ पर्व की बधाई

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमारे लोक पर्व हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं। सभी पर्वों और त्योहारों को परस्पर सहयोग और आपसी सद्भाव से मनाने की हमारी परम्परा रही है। यह पर्व हम सभी के जीवन में सुख, समृद्धि व खुशहाली लाए इसकी भी मुख्यमंत्री ने कामना की है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×