📅 Wednesday, 25 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 जनवरी 2027 में देहरादून में आयोजित होगी श्री घण्टाकर्ण देवता की द्वितीय कथा – तीन‑दिन का भव्य उत्सव 🔴 उत्तराखंड के पवाणी गांव में भीषण आग: 33 मकान चारों तरफ राख, सीएम धामी ने प्रभावितों को दी हरसंभव सहायता का आश्वासन 🔴 2027 की उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा फरवरी से शुरू, 2.08 लाख छात्रों के लिए 1270 केंद्र तैयार 🔴 10 किमी की कठिन चढ़ाई के बाद लधौनधूरा पहुँचे शिव डोले, दो दिवसीय मेले का भव्य समापन 🔴 मीका सिंह का हरिद्वार आगमन, सलमान के बॉडीगार्ड‑शेरा संग, और 251 गरीब लड़कियों का हेलिकॉप्टर‑वाला सामूहिक विवाह 🔴 राजपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री के बड़े ज़मीनी धोखाधड़ी में दो आरोपी को गिरफ़्तार किया
होम » ख़बरें » रील बनाने वालों को उत्तराखंड सरकार देगी 11 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

रील बनाने वालों को उत्तराखंड सरकार देगी 11 हजार रुपए, ऐसे करें आवेदन

स्वामी विवेकानंद के विचार, जीवन दर्शन और धार्मिक-सामाजिक मूल्यों पर बेहतरीन रील बनाकर आप भी नगद इनाम राशि जीत सकते हैं। विजेता प्रतिभागियों को 12 जनवरी को युवा दिवस के कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर रील बनाइए, इनाम जीतिए

बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने 12 जनवरी को आयोजित होने वाले युवा दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक के बाद कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के जीवन दर्शन से प्रदेश के अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने के लिए इस साल यह नई पहल की गई है।

विभाग द्वारा जारी किए गए लिंक पर युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 60 से 90 सेकंड की रील अपलोड करेंगे, एक कमेटी इनमें से सर्वश्रेष्ठ 3 प्रविष्टियों को चयनित करेगी। पहले तीन विजेताओं को 11000, 7000 और 5000 के पुरस्कार दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता में 15 से 29 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे।

तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को मिलेगा इनाम

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को 1 लाख, 50 हजार और 25 हजार की इनाम राशि प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही नेशनल यूथ अवार्ड जीतने वाले युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि युवा दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रदेश की संस्कृति के विभिन्न रंग भी देखने को मिलेंगे।

आवेदन की पूरी प्रक्रिया

  • स्वामी विवेकानंद पर 30-60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएं, जिसमें उनके 2026 के विचारों का आधुनिक भारत के संदर्भ में फोकस हो।
  • रील को इंस्टाग्राम पर पब्लिक करें।
  • रील में हैशटैग लगाएं: #NationalYouthDay2026
  • अंत में रील को स्टोरी में अपलोड करें और उसी हैशटैग व टैग के साथ शेयर करें।
  • रील को अपलोड करने के साथ इन हैंडल्स पर टैग अवश्य करें : @rekhaaryaoffice @officialukprd @uksportsdept
  • आवेदन 9 जनवरी तक किया जा सकता है, विजेताओं की घोषणा 10 जनवरी 2026 को की जाएगी।
  • रील पब्लिक होनी चाहिए ताकि जज आसानी से ट्रैक कर सकें।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।