15 साल के कल्पेश का कमाल: 25 मीटर 22 पिस्टल में किया नेशनल क्वालिफाई, CM और खेल मंत्री ने दी बधाई

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नेशनल राईफल एसोसिएशन द्वारा दिल्ली में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप के 11 वें दिन उत्तराखंड के 15 वर्षीय युवा पिस्टल शूटर कल्पेश उपाध्याय ने 25 मीटर 22 के खेल में अपने पहले ही प्रयास में 600 अंकों में से 534 अंक लेकर नेशनल क्वालिफाई कर लिया है। बता दें इससे पहले पिछले साल कल्पेश 10 मीटर पिस्टल शूटिंग के खेल में नेशनल क्वालिफाई कर चुके हैं l

कल्पेश को मिले 600 में से 534 अंक

25 मीटर 22 पिस्टल शूटिंग के खेल में कल्पेश उपाध्याय का यह पहला प्रयास था जिसको उन्होंने अच्छे अंकों से क्वालिफाई किया। स्पोर्ट्स पिस्टल 22 ओलंपिक कैटेगरी का खेल है। इस खेल को 2 भागों में खेला जाता है। प्रथम भाग 300 अंक का प्रीसिजन होता है। दूसरा भाग 300 अंक का रैपिड स्टेज होता है।

कल्पेश ने प्रीसिजन में 300 में से 256 अंक और रैपिड स्टेज में 300 में से 278 अंक कुल दोनों गेम का मिलाकर 600 में से 534 अंक प्राप्त किए हैं। उल्लेखनीय है कि यूथ कैटेगरी में नेशनल क्वालिफाई करने के लिए 600 अंकों में से 515 अंकों की आवश्यकता होती है। कल्पेश ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 534 अंक प्राप्त किये l

सीएम धामी और खले मंत्री ने दी बधाई

बता दें कल्पेश उपाध्याय बागेश्वर निवासी उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री भूपेश उपाध्याय के बेटे हैं। 9 साल की उम्र से ही कल्पेश पिस्टल शूटिंग के खेल में हैं। वर्तमान में कल्पेश होम स्कूलिंग करते हुए पूर्णकालिक पिस्टल शूटिंग का अभ्यास करते हुए ओलंपिक की तैयारी कर रहे हैं।

कल्पेश के शानदार खेल को देखते हुए उम्मीद है कि आने वाले सालपं में वे ओलंपिक में खेल कर अपने गृह जनपद बागेश्वर, अपने प्रदेश उत्तराखंड और भारत का नाम जरूर रोशन करेंगेl कल्पेश की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने कल्पेश को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की हैl

ये भी पढ़ें: बागेश्वर के कल्पेश ने किया प्रदेश का नाम रोशन, राष्ट्रीय पिस्टल शूटिंग प्रतिस्पर्धा के लिए हुआ चयन

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×