उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के लिए L&T का बड़ा योगदान, मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 5 करोड़

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नई दिल्ली में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित लोगों की सहायता और राहत-पुनर्वास कार्यों में सहयोग के लिए 5 करोड़ की सहायता राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दी।

उत्तराखंड के आपदा प्रभावितों के लिए L&T का बड़ा योगदान

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एल एंड टी के इस सराहनीय सहयोग के लिए कंपनी के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। सीएम ने कहा कि संकट की घड़ी में कॉर्पोरेट सेक्टर का यह योगदान राज्य सरकार के लिए बड़ी सहायता साबित होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत, पुनर्वास एवं पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के साथ कर रही है।

निजी क्षेत्र की सहभागिता से राहत कार्यों में आएगी तेजी: CM

सीएम ने कहा ऐसे में निजी क्षेत्र की सहभागिता से इन कार्यों में और तेजी आएगी और प्रभावित लोगों को जल्द राहत पहुंचाई जा सकेगी। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड एक आपदा संवेदनशील राज्य है, जहां भौगोलिक परिस्थितियों के कारण समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ता है। सरकार ने आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने और राहत तंत्र को और अधिक सक्षम करने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×