📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 प्रेम‑प्रसंग के संदेह में कातिल बना भाई, बहन और पड़ोसी को गोली, झबरेड़ी कला में दहशत 🔴 बड़नाथ धाम की पवित्रता पर DJ कॉन्सर्ट से उठी तीखी आलोचना: “देवभूमि को बाजारू संस्कृति का शिकार” 🔴 चम्पावत में रेड अलर्ट के मद्देनजर पुलिस ने जारी की सख्त एडवाइजरी: इन खतरनाक इलाकों से करें दूरी, यात्रियों से की गई विशेष सावधानी बरतने की अपील 🔴 बैंक बंदी पर कर्मचारियों की हड़ताल: 28‑30 सितंबर को बैंकिंग सेवा पर पड़ेगा असर 🔴 सर्दियों में उत्तराखंड के लिए केंद्र का 73 मेगावाट अतिरिक्त बिजली बंडल, धामी ने किया आभार व्यक्त 🔴 उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट: चारधाम यात्रा पर रोक का संभावित निर्णय
होम » ख़बरें » पहली बार अमेरिका में रिलीज हो रही गढ़वाली फिल्म, रैबार इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

पहली बार अमेरिका में रिलीज हो रही गढ़वाली फिल्म, रैबार इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Garhwali feature film Raibar release date: गढ़वाली सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। गढवाली भाषा फिल्म “रैबार” यानी कि संदेश 19 सितंबर 2025 को उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। खास बात ये है कि रैबार उत्तराखंड की पहली गढ़वाली फिल्म होगी जिसका प्रदर्शन अमेरिका में भी इसी दिन किया जाएगा। किनोस्कोप फिल्म्स द्वारा इस फिल्म को निर्मित किया गया है। तो वहीं शिशिर उनियाल ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

क्या है रैबार की कहानी?

रैबार का हिन्दी अर्थ है संदेश। ये फिल्म हिमालय में बसे पिपलकोटी, उत्तराखंड के एक पहाड़ी गांव के 34 वर्षीय डाकिया पुष्कर सिंह बिष्ट की मार्मिक कहानी को दर्शाती है। पिता से मनमुटाव के बीच एक अधूरी ख्वाहिशों से भरे जीवन में एक मोड आता है। जब उसे डाकघर में सात साल पुराना अधूरा पत्र मिलता है। यह यात्रा केवल एक चिट्ठी पहुंचाने की नहीं बल्कि क्षमा, रिश्तों और आत्म-खोज की गहरी तलाश की कहानी है।

फिल्म रैबार की स्टारकास्ट?

फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें सुनील सिंह, सुमन गौड़, श्रीष डोभाल, राजेश नौगाईं, मोहित घिल्डियाल, सृष्टि रावत और धर्मेन्द्र चौहान जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के संगीत को विशेष पहचान मिलने वाली है। इसमें पारंपरिक गढ़वाली लोकधुनों और आधुनिक संगीत का सुंदर संगम है।

रैबार इस दिन हो रही रिलीज

संगीतकार राजेंद्र चौहान, गीतकार डॉ. सतीश कलेश्वरी और संगीत निर्देशक विभू काशिव ने मिलकर इसे तैयार किया है। गानों को रोहित चौहान और कैलाश कुमार ने अपनी आवाज़ दी है। 2 घंटे 14 मिनट की गढ़वाली ड्रामा ये फिल्म 19 सितंबर 2025 को रिलीज हो रही है।

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।