📅 Friday, 13 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 अल्मोड़ा में रात के अंधेरे में गहरी खाई में गिरा वाहन, तीन जिंदगियाँ बिखर गईं 🔴 देहरादून के गांवों में खेल का नया युग: मैदानों का व्यापक पुनर्निर्माण शुरू 🔴 आधुनिक तकनीक के साथ पॉलिटेक्निक छात्रों को नई कौशल की लॉटरी, राज्य के 71 संस्थानों में शुरू हुआ व्यापक प्रशिक्षण 🔴 भाजपा विधायक दिलीप रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल को धारी देवी मंदिर में चुनौती दी, हरक सिंह रावत के विवाद को फिर से गर्माया 🔴 उत्तराखंड के सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का नया अध्याय: CM धामी ने जौनपुर महोत्सव में दी 52.55 करोड़ रुपये की सौगात 🔴 नंदा गौरा योजना में फिर से खुली नई शुरुआत – 30 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन करें
होम » ख़बरें » हल्द्वानी_बिना लाइसेंस, वर्दी और आईकार्ड के वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

हल्द्वानी_बिना लाइसेंस, वर्दी और आईकार्ड के वाहन चलाने वालों पर पुलिस ने की कार्रवाई, 30 ऑटो-ई रिक्शा जब्त

हल्द्वानी – यातायात उल्लंघन और अवैध वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए नैनीताल पुलिस ने बनभूलपुरा में छापेमारी की। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में 30 ऑटो और ई-रिक्शा जब्त किए गए, जबकि नियमों की अवहेलना करने पर 36 चालकों पर कार्यवाही की गई। एसएचओ नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस और पीएसी की टीमों ने चोरगलिया रोड, ताज चौराहा, केमू स्टैंड, इंदिरा नगर, रजा गेट और लाइन नंबर 17 समेत कई जगहों पर छापेमारी की।

इस दौरान पुलिस ने ऐसे चालकों को चिन्हित किया है जो बिना वैध लाइसेंस,और निर्धारित वर्दी या आईकार्ड के वाहन चला रहे थे या सूचीबद्ध सड़क के अलावा किसी अन्य सड़क पर वाहन चला रहे थे। पुलिस ने इन चालकों से 18 हजार रुपये का संयोजक शुल्क वसूला हैं, जबकि चार चालकों के खिलाफ कोर्ट चालान दर्ज किया गया है। पुलिस अफसरों ने कहा है कि यातायात उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Live Nainital Admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।