हल्द्वानी_38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह: खचाखच भरा स्टेडियम,live सीएम धामी ने मुख्य अतिथि गृह मंत्री अमित शाह का किया स्वागत

ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

हल्द्वानी_ 14 फरवरी- आज हल्द्वानी के गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को लेकर हल्द्वानी में जबरदस्त उत्साह है।

अमित केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह का कार्यक्रम

3:10 बजे (अपराह्न) : बरेली एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।

3:40 बजे : हल्द्वानी के आर्मी हैलीपैड पर पहुंचें।

4:00 बजे : कार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, गौलापार पहुंचकर समापन समारोह में भाग लिया।

5:25 बजे समारोह के बाद गौलापार हैलीपैड से बरेली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

LIVE: हल्द्वानी, नैनीताल में 38वें राष्ट्रीय खेलों-2025 का समापन समारोह

 

तैयारियां पूरी, स्टेडियम सजा

हल्द्वानी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में समापन समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्टेडियम को खूबसूरती से सजाया गया है और गैलरी खचाखच भरी हुई है। वीआईपी अतिथियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है।

मुख्यमंत्री धामी ने दर्शकों का अभिवादन किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्टेडियम पहुंच चुके हैं। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों से मुलाकात की और दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का क्षण है।

ऐतिहासिक क्षण

38वें राष्ट्रीय खेलों का यह समापन समारोह न केवल खेल प्रेमियों बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक महत्वपूर्ण समारोह है। इस कार्यक्रम ने हल्द्वानी को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

समापन समारोह का कार्यक्रम शुरू हो गया है, कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक और रंगारंग प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। प्रसिद्ध कलाकार श्वेता महरा ने अपनी प्रस्तुति से समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। वीआईपी गैलरी से लेकर दर्शक दीर्घा तक स्टेडियम खचाखच भरा हुआ है। दर्शकों का उत्साह और शोर सुनाई दे रहा है।

देश के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री धामी स्टेडियम में कार्यक्रम स्थल पर पहुंच चुके हैं। शाह के पहुंचते ही दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ गृह मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। वहीं, गृह मंत्री ने अपने चिर परिचित अंदाज में मुस्कुराते हुए हाथ उठाकर आए हजारों लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×