📅 Saturday, 26 September 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
⚡ ब्रेकिंग न्यूज़
🔴 उत्तराखंड सरकार ने बैंक हड़ताल से पहले पेंशन व वेतन को कर दिया अग्रिम जारी 🔴 उत्तराखंड के दो पर्वतारोहियों ने लद्दाख की 6000‑मीटर से ऊँची तीन चोटियों को किया सफलतापूर्ण फतह 🔴 हल्द्वानी का शाने-ए-आसमा: लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को किया 3-0 से क्लीन स्वीप 🔴 उत्तराखंड बोर्ड ने कक्षा 9 और 11 के छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू, केवल ₹10 में दर्जा सुरक्षित 🔴 पिथौरागढ़ में दिव्यांग किशोरी पर ताऊ के दुष्कर्म का खुलासा, अस्पताल से मिली गर्भावस्था की पुष्टि 🔴 नैनीताल में रेड अलर्ट के तहत 26 सितंबर को स्कूल-आंगनबाड़ी बंद, भारी बारिश के खतरे से बचाव के उपाय
होम » JOBS » उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने राज्य में समूह-ग के 4,855 पदों पर भर्ती का नया कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में विभिन्न विभागों में समूह-ग की 16 भर्तियों की प्रस्तावित परीक्षा तिथियां शामिल की गई हैं। इनमें से कई भर्तियां नई हैं और आगामी महीनों में निकाली जाएंगी।

राज्य आंदोलनकारियों को आरक्षण भी मिलेगा

राज्य आंदोलनकारी आरक्षण के अनुरूप पदों का रोस्टर तय करने के बाद अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस परीक्षा कैलेंडर को जारी किया है। इसमें वन दरोगा, पुलिस कांस्टेबल, फॉरेस्ट गार्ड और कनिष्ठ सहायक जैसी प्रमुख भर्तियों के लिए परीक्षा तिथियां निर्धारित की गई हैं। नए कैलेंडर के अनुसार, आयोग इस महीने से लेकर अगले साल सितंबर तक भर्ती परीक्षाओं का आयोजन करेगा।

आयोग के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि भर्ती परीक्षाएं कैलेंडर के अनुसार ही कराई जाएंगी, हालांकि ये सभी तिथियां संभावित हैं और इनमें परिवर्तन भी हो सकता है।

भर्ती कैलेंडर

भर्ती का नाम पदों की संख्या प्रस्तावित परीक्षा तिथि हवलदार प्रशिक्षक के पद 24 ~  21 अक्तूबर

कर्मशाला अनुदेशक के पद 370 ~ 25 नवंबर

वैयक्तिक सहायक के पद 25 ~ 7 आठ दिसंबर

वाहन चालक के पद 34 ~ 18 दिसंबर

संस्कृति विभाग प्रवक्ता के पद 18 ~ 29 दिसंबर

कनिष्ठ सहायक, सींचपाल, राजस्व सहायक के पद 1150 ~ 19 जनवरी 2025

पुलिस कांस्टेबल के पद 2000 ~  1 फरवरी 2025 से शारीरिक दक्षता, 15 जून को लिखित परीक्षा

प्राथमिक शिक्षक के पद 21  ~ 23 फरवरी 2025

सहायक विकास अधिकारी वर्ग-टू के पद 38 ~ 9 मार्च 2025

लाइब्रेरी साइंस के पद 06 ~ 23 मार्च 2025

वन दरोगा भर्ती के पद 200 ~ 20 अप्रैल 2025

स्नातक अर्हता के पद 30 ~ 25 मई 2025

सहायक लेखाकार के पद 260 ~ 6 जुलाई 2025

फॉरेस्ट गार्ड 600 ~ 03 अगस्त 2025

वाहन चालक के पद 21 ~ 24 अगस्त 2025

विशेष तकनीकी पद 600 ~ 1-10 सितंबर 2025

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।

संबंधित समाचार (Related News)