नैनीताल बैंक द्वारा आयोजित एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

नैनीताल बैंक द्वारा आयोजित एचएन पांडे मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
ख़बर शेयर करे :
Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google

नैनीताल। डीएसए मैदान नैनीताल में शुक्रवार को सीआरएसटीसी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन द्वारा आयोजित और द नैनीताल बैंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित 76 वीं एचएन पांडे मेमोरियल चिल्ड्रन फुटबाल टूर्नामेंट 2024 का पहला नॉक आउट मुकाबला सैनिक स्कूल घोड़ाखाल एवं आरएसएसवी नैनीताल के मध्य खेला गया।
सैनिक स्कूल घोड़ाखाल टीम के लिए आयुष्मान ने 3 हिमांशु एवं दिव्यांश ने 1–1 गोल किए। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने 5–0 से मैच में जीत दर्ज की।
कल दिनांक 3 अगस्त को पहला नॉक आउट मुकाबला बीएसएसवी ए एवं सरस्वती विद्या मंदिर और दूसरा नॉक आउट मुकाबला सीआरएसटी एवं बिड़ला विद्या मंदिर के मध्य खेला जाएगा।
निर्णायक प्रेम सिंह बिष्ट, सुनील पटवाल, अमित कुमार रहे।
इस दौरान अध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, महासचिव डा मनोज बिष्ट गुड्डू, कैप्टन एल एम साह, जगदीश लोहनी, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद साह, प्रो ललित तिवाड़ी, शैलेंद्र बरगली,  भूपाल नयाल, पवन साह, मोहित लाल साह, हरीश सिंह राणा, आनन्द बिष्ट, विश्वकेतु वैद्य आदि मौजूद रहे।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates and guides.
Add as preferred source on Google
×