📅 Wednesday, 11 November 2026 ⛅ 24°C नैनीताल / देहरादून 📈 SENSEX +420.5 (82,140)
Ad Space (728x90) - Appearance > Customize > Ad Placements
होम » खबरनामा » 22 साल की नौकरी, फिर अचानक VRS!, PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने छोड़ी सरकारी जॉब

22 साल की नौकरी, फिर अचानक VRS!, PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने छोड़ी सरकारी जॉब

उत्तराखंड से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। जिसने प्रशासनिक गलियारों में हलचल मचा दी। गढ़वाल में तैनात वरिष्ठ पीसीएस अधिकारी उत्तम कुमार ने इस्तीफा दे दिया है। अपनी सरकारी नौकरी से उन्होंने ये इस्तीफा युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार न दिला पाने के मलाल से दिया है।

PCS अधिकारी उत्तम कुमार ने छोड़ी सरकारी नौकरी

दरअसल 47 साल के उत्तम कुमार ने 22 साल की लंबी सरकारी सेवा के बाद वीआरएस ले लिया है। मई के महीने में उन्होंने इसके लिए आवेदन किया था। जिसके बाद राज्य स्थापना दिवस यानी 9 नवंबर को उनका वीआरएस सरकार ने स्वीकार किया।

फेसबुक पोस्ट के जरिए बयां किया दर्द

उत्तम कुमार ने फेसबुक पर पोस्ट शेयर कर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर उपलब्ध नहीं करा पाने का गहरा मलाल है। जब युवाओं को रोजगार ही नहीं दे पा रहे हैं, तो फिर रोजगार अधिकारी बने रहने का क्या औचित्य है? नए रास्ते और नई मंजिल की ओर बढ़ने के लिए यह फैसला मुझे हौसला देगा।”

हरिद्वार से लेकर पौड़ी तक दी सेवाएं

आपको बता दें कि हरिद्वार के मूल निवासी उत्तम कुमार काफी लंबे समय तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में जिला सेवायोजन अधिकारी के रूप में तैनात थे। वर्तमान में वो पौड़ी गढ़वाल जिले के लैंसडाउन में सेवायोजन विभाग में अधिकारी के पद पर थे।अपने कार्यकाल के समय उन्होंने युवाओं के लिए कई रोजगार मेलों, करियर काउंसलिंग सत्रों और विभिन्न रोजगारोन्मुखी गतिविधियों का आयोजन किया था।

Khabar Uttarakhand – Uttarakhand News.

admin सत्यापित पत्रकार

आधिकारिक पत्रकार एवं विशेष संवाददाता।